ताज़ा अपडेट्स
ज्ञान एरिया ब्लॉग में आपका स्वागत है! शिक्षा, तकनीक और करियर से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
Google AdSense Leaderboard (728x90)

MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर आवेदन शुरू, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास करने वाले अप्लाई कर सकते हैं।

द्वारा को प्रकाशित

MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर आवेदन शुरू, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास करने वाले अप्लाई कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 7500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन 22 सितंबर से शुरू हो गए हैं। जो लोग पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है।

कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती में किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं तक है।

इसके अलावा, आवेदक की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल होनी चाहिए। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 33 साल से ज्यादा नहीं हो सकती। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन का तरीका एवं फीस

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के फॉर्म को भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएँ।

भाषा चुनें – हिंदी या अंग्रेजी।

होम पेज पर 'Online Form – Police Constable (G.D.) Recruitment Test – 2026' पर क्लिक करें।

नए पेज पर माँगी गई जानकारी भरें और रजिस्टर करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके बाकी विवरण भरकर फॉर्म पूरा करें।

अंत में तय की गई फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।

पूरा भरा फॉर्म प्रिंट करके भविष्य में उपयोग के लिये सुरक्षित रखें।

Google AdSense Article Banner (Responsive)